मुख्य उद्देश्य: ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य किसी वैध और स्पष्ट लक्ष्य के तहत संपत्ति या धन का प्रबंधन करना और लाभार्थियों के हितों की रक्षा करना है।
सेवा ही शक्ति: कर्तव्य यज्ञ अर्थात कल्याण में संगठन (एकता) ही सबसे बड़ी शक्ति है।
1. शिक्षा में सहायता:
ट्रस्ट के सदस्यों के 2 बच्चों तक, जो किसी उच्च शिक्षा संस्थान जैसे IIT, AIIMS, NEET, L.L.B., M.B.A. या उच्च विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें शिक्षा के दौरान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
2. आकस्मिक सहायता:
ट्रस्ट के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर या बड़ी बीमारी के दौरान, ट्रस्ट के सदस्यों के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी।
3. विवाह सहायता:
ट्रस्ट के जो सदस्य BPL कार्ड धारक हैं, उनके 1 बच्चे (लड़की) की शादी में सदस्यों द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
4. आपदा में साथ:
ट्रस्ट के सदस्य के साथ अचानक कोई दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के समय सभी सदस्य दुख की घड़ी में साथ रहेंगे।
5. धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण:
हमारा ट्रस्ट किसी राजनीतिक पार्टी, धर्म, समुदाय से प्रेरित नहीं है; हमारा लक्ष्य सिर्फ मानव सेवा और मानव विकास है।
6. दान राशि का उपयोग:
श्रीराम जानकी सेवा समिति ट्रस्ट में दान हुई राशि से सिर्फ ट्रस्ट के विस्तारकरण और वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, शिक्षण संस्थान, अस्पताल आदि का निर्माण होगा, जो मानव हित में है।
7. सदस्यता शुल्क:
ट्रस्ट के स्थायी सदस्य बने रहने के लिए ₹252 वार्षिक फीस है, जो ₹21 महीना है। इससे इसके संचालन में आसानी और ट्रस्ट के उद्देश्यों को पूरा किया जा सकेगा।
8. सदस्यता पात्रता:
ट्रस्ट के सदस्य पति, पत्नी, पिता, माता सभी हो सकते हैं।